Skip to main content

जानिए सागरमाला प्रोजेक्ट कैसे भारत को विकास की नयी उचाईयों पे लेके जाएगा; पढ़िए सागरमाला प्रोजेक्ट का पूरा प्लान


जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने आज वाइब्रेंट गुजरात अंतर्राष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन– 2017 के अवसर पर जहाजरानी मंत्रालय की अत्याधुनिक प्रदर्शनी सागरमाला का उद्घाटन किया। गुजरात सरकार के द्वारा आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन के आठवें सत्र का केंद्र बिंदु "सतत आर्थिक और सामाजिक विकास" है।
भारत में समुद्री विकास के मामले में गुजरात अग्रणी है। सागरमाला कार्यक्रम के अंतर्गत, करीब 85 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ बंदरगाह आधुनिकीकरण और नवीन बंदरगाह विकास, बंदरगाह संपर्क विस्तार, बंदरगाह के नेतृत्व में औद्योगिक विकास और तटीय सामुदायिक विकास के चार स्तंभों में 40 से अधिक परियोजनाओं की पहचान की जा चुकी है।
बंदरगाह आधुनिकीकरण के तहत भविष्य में माल की मात्रा में वृद्धि को पूरा करने के लिए मौजूदा बंदरगाहों विशेष रूप से कांडला में क्षमता संवर्धन के लिए परियोजनाओं की पहचान की जा चुकी है। इनमें कार्गो संचालन प्रक्रिया का मशीनीकरण, बहुउद्देश्य गोदी का विकास और बैराज और तटीय घाटों की स्थापना शामिल है।
बंदरगाह संपर्क के अंतर्गत दूर-दराज के इलाकों से बंदरगाह संपर्क बढ़ाने और बंदरगाहों से निकासी आदि को सुसाध्य बनाने के लिए बंदरगाह संपर्क परियोजनाओं की पहचान की जा चुकी है। इसके तहत बंदरगाह-रेल संपर्क परियोजनाओं में पश्चिमी डीएफसी से हजिरा, पिपवा और मुंद्रा शामिल हैं जिनमें ओल्ड बेदी पोर्ट के लिए ब्रॉड गेज रेल संपर्क और कांडला पोर्ट के लिए आंतरिक संपर्क परियोजनाएं शामिल हैं।
इसके अलावा भावनगर से सोसिया तक वैकल्पिक निर्माण जैसी बंदरगाह-सड़क संपर्क परियोजनाएं और अलंग शिप रिसाइकिलिंग यार्ड और अन्य आंतरिक बंदरगाह सड़क संपर्क परियोजनाएं शामिल हैं।
माल-भाड़ा एक्सप्रेसवे के अंतर्गत अहमदाबाद के सर्खेज को मुंद्रा और पिपवाव से जोड़ना शामिल है। इसमें सलाया मथुरा पाइप लाइन का विस्तार भी है।
बंदरगाह के नेतृत्व में औद्योगिकीकरण के तहत राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने और निर्यात उन्मुख विनिर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए सात परियोजनाओं की पहचान की गई है। इसके अलावा कांडला में तटीय आर्थिक इकाई का विकास करना भी शामिल है।
तटीय सामुदायिक विकास के अंतर्गत राज्य में सतत सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं की पहचान कर ली गई है। इनमें गुजरात मैरीटाइम यूनिवर्सिटी का विकास, कैंबे की खाड़ी में गोहा और दाहेज के बीच पैक्स नौकासेवाएं, अलंग में शिप रिसाइकिलिंग गतिविधियों से जुड़े श्रमिकों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं पोरबंदर बंदरगाह पर समुद्र के द्वारा यात्रियों कार्गो के लिए समर्पित तटीय गोदी का विकास शामिल है।
जहाजरानी मंत्रालय के द्वारा की गई पहल सागरमाला भारत में बंदरगाह के नेतृत्व में विकास को प्रोत्साहन देने की सामरिक योजना में से एक है। इसका उद्देश्य भारत की 7500 किलोमीटर लम्बी तटीय रेखा से जुड़े प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्गों पर 14500 किलोमीटर के संभावित नौगम्य जलमार्ग और रणनीतिक स्थलों का लाभ उठाना। सागरमाला तटीय अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ाने के अलावा रसद लागत को कम करने, कार्गो आवाजाही के लिए संतुलित प्रारूप को अपनाने, विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि के साथ-साथ व्यापार को आसान बनाने की सुविधा प्रदान करेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

जानिये नरेंद्र मोदी जी ने रशिया में अपने भाषण में क्या कहा

सेंट पीटर्सबर्ग में प्रधान मंत्री द्वारा पूर्व लिखित प्रेस वक्तव्य (जून 01, 2017) Your Excellency President Vladimir Putin, Distinguished members of the Russian and Indian delegations, Member of the Media राष्ट्रपति पुतिन के खूबसूरत home town Saint Petersburg में आना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। राष्ट्रपति पुतिन तथा Saint Petersburg के लोगों द्वारा गर्मजोशी भरे स्वागत का मैं हार्दिक अभिनन्दन करता हूं। आप का स्वागत हमारे संबंधों की मधुरता का प्रतीक है। मित्रों इस वर्ष भारत तथा रूस अपने राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। संस्कृति से सुरक्षा तक; हमारे संबंधों की भाषा समान है। जैसे कि रूसी भाषा में कहते हैः मी गवारिम ना अद्नोम याज़ीके (We speak one language) पिछले 7 दशकों के क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय उथल-पुथल में यदि एक स्थिर सच्चाई रही है तो वह है भारत तथा रूस के बीच के सशक्त संबंध। हमारे संबंधों का मूलभूत आधार आपसी स्नेह, आपसी आदर ओर एक दूसरे में अटूट तथा मजबूत विश्वास है। इस सशक्त आधारशिला पर हमारी सहभागिता तथा सहयोग का चहुमुखी विकास हुआ है। मित्रों हमारे संबंधो...

काले धन (ब्लॅक मनी) से अब भाजपा सांसद और विधायक भी नही बच सकते; मोदी सरकार ने लिए अहम फ़ैसले, कहा की बॅंक अकाउंट डीटेल्स सब्मिट करो

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के सांसद और विधायको को 8 नवंबर और 31 दिसंबर के बीच उनके बैंक खाते के लेन-देन के विवरण भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को प्रस्तुत करने को संसद सत्र से पहले हुई एक संसदीय दल की बैठकमे कहा| प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा की आयकर संशोधन विधेयक जो सोमवार को प्रस्तावित किया था वो सफेद धन को काले धन मे बदलने के लिए नही बल्कि लोककल्याण के लिए और गरीब के उपयोग करने के लिए है|  दूसरी ओर अमित शाह अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पड़ने वाले व्यापारियों को कैशलेस लेनदेन करने के लिए प्रेरित करने को भाजपा सांसदों को कहा।

भारतीय सरकार ने 2.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराई

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (DDUGJY) के तहत भारत सरकार ने बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान कर रहा है। कुल 4.27 करोड़  मुफ्त बिजली कनेक्शन 2.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को ईस योजना के तहत ३१ अक्तूबर २०१६ तक प्रदान किये गये है।

जानिये अल्पसंख्यक समुदाय के लिये बजट में क्या है

केंद्रीय बजट 2017-18 से अल्पसंख्यकों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी: श्री मुख़्तार अब्बास नक़वी 

भारत सरकार की मात्रुत्व लाभ योजना को गर्भवती महिलाओ तक कैसे पहुचाया जाए जानने के लिए लिंक पे क्लिक किजिये

देश भर में गर्भवती और स्‍तनपान कराने वाली माताओं को लाभ पहुंचाने के लिए मातृत्‍व लाभ कार्यक्रम (एमबीपी) का अखिल भारतीय विस्‍तार

काला धन (ब्लॅक मनी) के लिए सरकार का और एक हथौड़ा; नीति आयोग ने सभी सरकारी लेनदेन डिजिटल पेमेंट मे करने के लिए एक समिति का गठन किया

नई दिल्ली: - काले धन और भ्रष्टाचार को साफ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी प्रयास में, भारत सरकार के अधिकारियों की एक समिति सरकार की गठित की की हे जो सार्वजनिक जीवन के लिए सरकारी नागरिक लेनदेन 100 फीसदी डिजिटल मंच मे रूपांतरण के उपर से अपना रिपोर्ट देगी|

भारत के पेट्रोलियम मंत्री ने मॉरिशस के उप प्रधानमंत्री को एनर्जी सिक्योरिटी का आश्वासन दिया: पूरी न्यूज़ देखने के लिए लिंक पे क्लिक कीजिये

​पेट्रोलियम मंत्री ने मॉरीशस के उप - प्रधानमंत्री श्री शोकुटाली शोधून से मुलाकात की पेट्रोलियम मंत्री ने ऊर्जा की आवश्यकताओं पर मॉरीशस को भारत की निरंतर सहायता का आश्वासन दिया है भारत और मॉरीशस तेल और गैस के क्षेत्र में एक साथ काम कर रहे हैं श्री प्रधान ने मॉरीशस को क्षेत्रीय पेट्रोलियम हब बनाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मॉरीशस के उप - प्रधानमंत्री तथा आवास एवं भूमि सुधार मंत्री महामहिम श्री शोकुटाली शोधून से मुलाकात की। श्री शोधून भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं , इस दौरान वे हाइड्रोग्राफी से संबंधित संयुक्त समिति के अधिवेशन में भाग लेंगे और साथ ही भारत - मॉरीशस द्विपक्षीय मैरीटाइम सहयोग को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी कार्य करेंगे। भारत और मॉरीशस के बीच पुराने और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं ...

जानिए भारतमे कहा दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रीट लाइट रिप्लेसमेंट कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा