Skip to main content

२०११-१४ की तुलना में २०१४-१७ में किसानों की दुग्ध आमदनी में १४% की वृद्धि और उत्पादन में १७%

भारत 15 वर्षों से दुग्धत उत्पाोदन के क्षेत्र में विश्वर अग्रणी हैं और यह सफलता छोटे दुग्ध उत्पासदकों, प्रसंस्करणकर्ताओं, नियोजकों, संस्थाैनों तथा अन्यह सभी पणधारियों के कारण है: श्री राधा मोहन सिंह

2011-14 में 398 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ था लेकिन 2014-17 में यह 465.5 मिलियन टन हो गया जो कि 16.9% की वृद्धि है: श्री सिंह 

2011-14 में किसानों की आमदनी रु. 29 प्रति लीटर थी जो 2014-17 में रु. 33 प्रति लीटर हो गयी जो कि 13.79% की वृद्धि है: श्री सिंह

देश में पहली बार "राष्ट्रीय गौकुल मिशन" नामक एक नई पहल की गई: श्री सिंह

किसानों के लिए दुग् उत्पादन को और भी लाभदायक बनाने के लिए भारत सरकार ने एक नई योजना राष्ट्रीय बोवाईन उत्पादकता मिशन को 825 करोड़ रुपए के आबंटन के साथ अनुमोदित किया है: श्री सिंह

केन्द्रीय कृषि एवं किसान मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि भारत 15 वर्षों से दुग् उत्पादन के क्षेत्र में विश् अग्रणी हैं और यह सफलता छोटे डेयरी किसानों, दुग् उत्पादकों, प्रसंस्करणकर्ताओं, नियोजकों, संस्थानों तथा अन् सभी पणधारियों के कारण है। उन्होंने आगे कहा कि दूध उत्पादन में हम लगातार प्रगति कर रहे हैं लेकिन अभी भी मीलों  का सफर तय करना है ताकि हम देश के हर बच्चे को दूध सहित पर्याप् पोषण दे सकें।  कृषि मंत्री ने यह बात आज पूसा, नई दिल्ली में विश्व दुग्ध दिवस पर आयोजित समारोह में कही।

कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में 2011-14 में 398 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ था लेकिन 2014-17 में यह 465.5 मिलियन टन हो गया जो कि 16.9% की वृद्धि है। इसी तरह 2011-14 में किसानों की आमदनी रु. 29 प्रति लीटर थी जो 2014-17 में  रु. 33 प्रति लीटर हो गयी जो कि 13.79% की वृद्धि है।

श्री सिंह ने कहा कि देशी गोपशुओं की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए देशी नस्लों के विकास और संरक्षण हेतु आबंटन को कई गुना बढ़ाया गया है। देश में पहली बार "राष्ट्रीय गौकुल मिशन" नामक एक नई पहल की गई। इसका उद्देश् देशी बोवाईन नस्लों का संरक्षण तथा विकास करना है। इस मिशन के अंतर्गत मुख्यतः गोकुल ग्रामो की स्थापना करना, फील्ड परफॉरमेंस रिकॉर्डिंग करना, गोपालको एवं गौपालन से संबंधित संस्थानों को प्रति वर्ष सम्मानित करना, बुलमदर फर्म्स को सुदृढ़ करना, देसी नस्ल के उच्च अनुवांशिक गुणवता के साँड़ को वीर्य उत्पादन केन्द्रों में अधिक संख्या में शामिल करना इत्यादि है देशी नस्लों का समग्र और वैज्ञानिक रूप से विकसित तथा संरक्षित करने के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में कार्य करने हेतु दो "राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्रों" की स्थापना की जा रही है। राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र देशी जर्मप्लाज् का भण्डार होने के अलावा देश में प्रमाणित जेनेटिक् के स्रोत भी होंगे। मध् प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों को क्रमश: उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में एक-एक राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र की स्थापना हेतु 25- 25 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। आंध्र प्रदेश का राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र लगभग तैयार है।                कृषि मंत्री ने देशी नस्लों के बारे में बताया कि उष्मासाध् तथा रोग प्रतिरोधी होने के अलावा गायों की देशी नस्लें 2 टाइप का दूध उत्पादित करने के लिए जानी जाती हैं जो विभिन् पुरानी स्वास्थ् समस्याओं, जैसे ह्दय तथा रक् वाहिकाओं संबंधी मधुमेह तथा स्नायु संबंधी विकारों से बचाने के अलावा कई अन् स्वास्थ् संबंधी लाभ प्रदान करता है। उन्होंने कहा देश में 2 2 दूध को अलग से बेचे जाने की आवश्यकता है।                श्री सिंह ने कहा कि दूध की लगातार बढ़ती मांग पूरा करने तथा किसानों के लिए दुग् उत्पादन को और भी लाभदायक बनाने के लिए भारत सरकार ने एक नई योजना राष्ट्रीय बोवाईन उत्पादकता मिशन को 825 करोड़ रुपए के आबंटन के साथ अनुमोदित किया है। देश में पहली बार राष्ट्रीय गौकुल मिशन के अंतर्गत पशु  हाट पोर्टल स्थापित किया गया है। यह पोर्टल गुणवत्तापूर्ण बोवाईन जर्मप्लाज् की उपलब्धतता के संबंध में प्रजनकों और किसानों को जोड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे किसान एवं प्रजनक  देशी नस्ल की गाय एवं भैंसो को खरीद एवं बेच सकेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का उद्देश् किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करना है। इस प्रक्रिया में डेयरी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि सभी पणधारियों को इस उद्देश् को प्राप् करने के लिए प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने गौपालकों को राष्ट्रीय गोपाल रत्न और कामधेनू एवार्ड 2917 पुरस्कार भी प्रदान किया। ये दोनों पुरस्कार वर्ष 2017 से शुरू किए गये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

काला धन (ब्लॅक मनी) के लिए सरकार का और एक हथौड़ा; नीति आयोग ने सभी सरकारी लेनदेन डिजिटल पेमेंट मे करने के लिए एक समिति का गठन किया

नई दिल्ली: - काले धन और भ्रष्टाचार को साफ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी प्रयास में, भारत सरकार के अधिकारियों की एक समिति सरकार की गठित की की हे जो सार्वजनिक जीवन के लिए सरकारी नागरिक लेनदेन 100 फीसदी डिजिटल मंच मे रूपांतरण के उपर से अपना रिपोर्ट देगी|

जानिये अल्पसंख्यक समुदाय के लिये बजट में क्या है

केंद्रीय बजट 2017-18 से अल्पसंख्यकों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी: श्री मुख़्तार अब्बास नक़वी 

जानिये नरेंद्र मोदी जी ने रशिया में अपने भाषण में क्या कहा

सेंट पीटर्सबर्ग में प्रधान मंत्री द्वारा पूर्व लिखित प्रेस वक्तव्य (जून 01, 2017) Your Excellency President Vladimir Putin, Distinguished members of the Russian and Indian delegations, Member of the Media राष्ट्रपति पुतिन के खूबसूरत home town Saint Petersburg में आना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। राष्ट्रपति पुतिन तथा Saint Petersburg के लोगों द्वारा गर्मजोशी भरे स्वागत का मैं हार्दिक अभिनन्दन करता हूं। आप का स्वागत हमारे संबंधों की मधुरता का प्रतीक है। मित्रों इस वर्ष भारत तथा रूस अपने राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। संस्कृति से सुरक्षा तक; हमारे संबंधों की भाषा समान है। जैसे कि रूसी भाषा में कहते हैः मी गवारिम ना अद्नोम याज़ीके (We speak one language) पिछले 7 दशकों के क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय उथल-पुथल में यदि एक स्थिर सच्चाई रही है तो वह है भारत तथा रूस के बीच के सशक्त संबंध। हमारे संबंधों का मूलभूत आधार आपसी स्नेह, आपसी आदर ओर एक दूसरे में अटूट तथा मजबूत विश्वास है। इस सशक्त आधारशिला पर हमारी सहभागिता तथा सहयोग का चहुमुखी विकास हुआ है। मित्रों हमारे संबंधो...

भारत सरकार की मात्रुत्व लाभ योजना को गर्भवती महिलाओ तक कैसे पहुचाया जाए जानने के लिए लिंक पे क्लिक किजिये

देश भर में गर्भवती और स्‍तनपान कराने वाली माताओं को लाभ पहुंचाने के लिए मातृत्‍व लाभ कार्यक्रम (एमबीपी) का अखिल भारतीय विस्‍तार

भारतीय सरकार ने 2.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराई

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (DDUGJY) के तहत भारत सरकार ने बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान कर रहा है। कुल 4.27 करोड़  मुफ्त बिजली कनेक्शन 2.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को ईस योजना के तहत ३१ अक्तूबर २०१६ तक प्रदान किये गये है।

जानिए भारतमे कहा दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रीट लाइट रिप्लेसमेंट कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा

एनसीआर योजना बोर्ड से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो को 406 करोड़ रूपए की निधि जारी

भारत के पेट्रोलियम मंत्री ने मॉरिशस के उप प्रधानमंत्री को एनर्जी सिक्योरिटी का आश्वासन दिया: पूरी न्यूज़ देखने के लिए लिंक पे क्लिक कीजिये

​पेट्रोलियम मंत्री ने मॉरीशस के उप - प्रधानमंत्री श्री शोकुटाली शोधून से मुलाकात की पेट्रोलियम मंत्री ने ऊर्जा की आवश्यकताओं पर मॉरीशस को भारत की निरंतर सहायता का आश्वासन दिया है भारत और मॉरीशस तेल और गैस के क्षेत्र में एक साथ काम कर रहे हैं श्री प्रधान ने मॉरीशस को क्षेत्रीय पेट्रोलियम हब बनाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मॉरीशस के उप - प्रधानमंत्री तथा आवास एवं भूमि सुधार मंत्री महामहिम श्री शोकुटाली शोधून से मुलाकात की। श्री शोधून भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं , इस दौरान वे हाइड्रोग्राफी से संबंधित संयुक्त समिति के अधिवेशन में भाग लेंगे और साथ ही भारत - मॉरीशस द्विपक्षीय मैरीटाइम सहयोग को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी कार्य करेंगे। भारत और मॉरीशस के बीच पुराने और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं ...

जानिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात मे कल क्या कहा, प्रधान मंत्रीजी का पूरा भाषण हिन्दी मे पढ़िए

25 द‍िसम्‍बर, 2016 को आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का मूल पाठ