Skip to main content

एनसीआर योजना बोर्ड से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो को 406 करोड़ रूपए की निधि जारी



राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो परियोजना को प्रथम ऋण किस्‍त के रूप में 406 करोड़ रूपए की निधि जारी की है ताकि इस महत्‍वपूर्ण मैट्रो परियोजना के निष्‍पादन में तेजी लाई जा सके।
इससे पूर्व एनसीआरपीबी ने 29.70 किमी नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो परियोजना के लिए नोएडा मैट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) को 1,587 करोड़ रूपए के ऋण की भी मंजूरी दी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 5,533 करोड़ रूपए है। इस 20 वर्षीय ऋण में 7 प्रतिशत की वार्षिक ब्‍याज दर और किस्‍तों के समय से पुनर्भुगतान के लिए 0.25 प्रतिशत के प्रोत्‍साहन के साथ ऋण के पुनर्भुगतान के लिए एक पांच वर्षीय अधिस्‍थगन भी शामिल है। इस खंड को पूर्ण करने की लक्षित तिथि अप्रैल, 2018 है।
ऋण की प्रथम किस्‍त के भुगतान की घोषणा करते हुए, एनसीआरपीबी के सदस्‍य –सचिव श्री बी.के. के त्रिपाठी ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो संपर्क राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्बाध यात्रा के लिए महत्‍वपूर्ण हैं, जिसके लिए बोर्ड प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि इस महत्‍वपूर्ण खंड पर और अधिक निधि को जारी करना इस खंड की भौतिक और वित्‍तीय प्रगति पर निर्भर करता है। एनसीआर क्षेत्रीय योजना 2021 में एनसीआर शहरों के बीच संपर्क को मजबूत बनाने की आवश्‍यकता पर जोर दिया गया है। मेट्रो सार्वजनिक परिवहन के रूप में एक सर्वाधिक कुशल, गतिमान, आसान और पर्यावरण अनुकूल साधन के रूप में उभर रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय सरकार ने 2.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराई

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (DDUGJY) के तहत भारत सरकार ने बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान कर रहा है। कुल 4.27 करोड़  मुफ्त बिजली कनेक्शन 2.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को ईस योजना के तहत ३१ अक्तूबर २०१६ तक प्रदान किये गये है।

काला धन (ब्लॅक मनी) के लिए सरकार का और एक हथौड़ा; नीति आयोग ने सभी सरकारी लेनदेन डिजिटल पेमेंट मे करने के लिए एक समिति का गठन किया

नई दिल्ली: - काले धन और भ्रष्टाचार को साफ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी प्रयास में, भारत सरकार के अधिकारियों की एक समिति सरकार की गठित की की हे जो सार्वजनिक जीवन के लिए सरकारी नागरिक लेनदेन 100 फीसदी डिजिटल मंच मे रूपांतरण के उपर से अपना रिपोर्ट देगी|

काले धन (ब्लॅक मनी) से अब भाजपा सांसद और विधायक भी नही बच सकते; मोदी सरकार ने लिए अहम फ़ैसले, कहा की बॅंक अकाउंट डीटेल्स सब्मिट करो

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के सांसद और विधायको को 8 नवंबर और 31 दिसंबर के बीच उनके बैंक खाते के लेन-देन के विवरण भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को प्रस्तुत करने को संसद सत्र से पहले हुई एक संसदीय दल की बैठकमे कहा| प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा की आयकर संशोधन विधेयक जो सोमवार को प्रस्तावित किया था वो सफेद धन को काले धन मे बदलने के लिए नही बल्कि लोककल्याण के लिए और गरीब के उपयोग करने के लिए है|  दूसरी ओर अमित शाह अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पड़ने वाले व्यापारियों को कैशलेस लेनदेन करने के लिए प्रेरित करने को भाजपा सांसदों को कहा।

भारत सरकार की मात्रुत्व लाभ योजना को गर्भवती महिलाओ तक कैसे पहुचाया जाए जानने के लिए लिंक पे क्लिक किजिये

देश भर में गर्भवती और स्‍तनपान कराने वाली माताओं को लाभ पहुंचाने के लिए मातृत्‍व लाभ कार्यक्रम (एमबीपी) का अखिल भारतीय विस्‍तार

जानिए भारतमे कहा दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रीट लाइट रिप्लेसमेंट कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा

भारत के पेट्रोलियम मंत्री ने मॉरिशस के उप प्रधानमंत्री को एनर्जी सिक्योरिटी का आश्वासन दिया: पूरी न्यूज़ देखने के लिए लिंक पे क्लिक कीजिये

​पेट्रोलियम मंत्री ने मॉरीशस के उप - प्रधानमंत्री श्री शोकुटाली शोधून से मुलाकात की पेट्रोलियम मंत्री ने ऊर्जा की आवश्यकताओं पर मॉरीशस को भारत की निरंतर सहायता का आश्वासन दिया है भारत और मॉरीशस तेल और गैस के क्षेत्र में एक साथ काम कर रहे हैं श्री प्रधान ने मॉरीशस को क्षेत्रीय पेट्रोलियम हब बनाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मॉरीशस के उप - प्रधानमंत्री तथा आवास एवं भूमि सुधार मंत्री महामहिम श्री शोकुटाली शोधून से मुलाकात की। श्री शोधून भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं , इस दौरान वे हाइड्रोग्राफी से संबंधित संयुक्त समिति के अधिवेशन में भाग लेंगे और साथ ही भारत - मॉरीशस द्विपक्षीय मैरीटाइम सहयोग को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी कार्य करेंगे। भारत और मॉरीशस के बीच पुराने और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं ...

जानिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात मे कल क्या कहा, प्रधान मंत्रीजी का पूरा भाषण हिन्दी मे पढ़िए

25 द‍िसम्‍बर, 2016 को आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का मूल पाठ

२०११-१४ की तुलना में २०१४-१७ में किसानों की दुग्ध आमदनी में १४% की वृद्धि और उत्पादन में १७%

भारत 15 वर्षों से दुग्धत उत्पाोदन के क्षेत्र में विश्वर अग्रणी हैं और यह सफलता छोटे दुग्ध उत्पासदकों , प्रसंस्क ‍ रणकर्ताओं , नियोजकों , संस्थाैनों तथा अन्यह सभी पणधारियों के कारण है : श्री राधा मोहन सिंह 2011-14 में 398 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ था लेकिन 2014-17 में यह 465.5 मिलियन टन हो गया जो कि 16.9% की वृद्धि है : श्री सिंह   2011-14 में किसानों की आमदनी रु . 29 प्रति लीटर थी जो 2014-17 में रु . 33 प्रति लीटर हो गयी जो कि 13.79% की वृद्धि है : श्री सिंह देश में पहली बार " राष् ‍ ट्रीय गौकुल मिशन " नामक एक नई पहल की गई : श्री सिंह किसानों के लिए दुग् ‍ ध उत् ‍ पादन को और भी लाभदायक बनाने के लिए भारत सरकार ने एक नई योजना राष्ट्रीय बोवाईन उत्पादकता मिशन को 825 करोड़ रुपए के आबंटन के साथ अनुमोदित किया है : श्री सिंह केन्द्रीय कृषि एवं किसान मं...