Skip to main content

अब छह शहरों मैं दिखेगा गंगा माता का साफ चेहरा, सफाई के लिए ट्रेश स्कीमर लगाए जाएंगे

छह नए शहरों में गंगा की सतह की सफाई के लिए ट्रेश स्कीमर लगाए जाएंगे

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन इस महीने के पहले सप्ताह से ऋषिकेश, हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर, साहिबगंज, कोलकाता और नवद्वीप में ट्रेश स्कीमर से गंगा के सतह की सफाई का कार्य शुरू करने जा रहा है। यह कार्य शहरी स्थानीय निकायों की देखरेख में किया जाएगा और इसकी निगरानी के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। राज्य स्तर पर प्रधान सचिव की अध्यक्षता में राज्य कार्यक्रम प्रबंधन ग्रुप द्वारा निगरानी की जाएगी। जिला स्तर पर जिलाधीश की अध्यक्षता में समिति द्वारा निगरानी रखी जाएगी।

नदी की सतह की सफाई के लिए पिछले वर्ष इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, वृन्दावन और पटना में ट्रेश स्कीमर से सफाई का कार्य निगमित सामाजिक उत्त।रदायित्वि के तहत शुरू किया गया था। इस दौरान टनों मात्रा में कचरा इकट्ठा कर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया गया था। इसके बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिले थे।

आने वाले समय में अन्य चयनित शहरों में भी ट्रेश स्कीमर से नदी की सतह की सफाई शुरू की जाएगी।

नमामि गंगे कार्यक्रम गंगा नदी को बचाने का एक एकीकृत प्रयास है और इसके अंतर्गत व्यापक तरीके से गंगा की सफाई करने को प्रमुखता दी गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नदी की सतही गंदगी की सफाई सीवरेज उपचार के लिए बुनियादी ढांचे, नदी तट विकास, जैव विविधता, वनीकरण और जन जागरूकता जैसी प्रमुख गतिविधियां शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

काला धन (ब्लॅक मनी) के लिए सरकार का और एक हथौड़ा; नीति आयोग ने सभी सरकारी लेनदेन डिजिटल पेमेंट मे करने के लिए एक समिति का गठन किया

नई दिल्ली: - काले धन और भ्रष्टाचार को साफ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी प्रयास में, भारत सरकार के अधिकारियों की एक समिति सरकार की गठित की की हे जो सार्वजनिक जीवन के लिए सरकारी नागरिक लेनदेन 100 फीसदी डिजिटल मंच मे रूपांतरण के उपर से अपना रिपोर्ट देगी|

जानिये अल्पसंख्यक समुदाय के लिये बजट में क्या है

केंद्रीय बजट 2017-18 से अल्पसंख्यकों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी: श्री मुख़्तार अब्बास नक़वी 

भारतीय सरकार ने 2.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराई

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (DDUGJY) के तहत भारत सरकार ने बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान कर रहा है। कुल 4.27 करोड़  मुफ्त बिजली कनेक्शन 2.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को ईस योजना के तहत ३१ अक्तूबर २०१६ तक प्रदान किये गये है।

जानिये नरेंद्र मोदी जी ने रशिया में अपने भाषण में क्या कहा

सेंट पीटर्सबर्ग में प्रधान मंत्री द्वारा पूर्व लिखित प्रेस वक्तव्य (जून 01, 2017) Your Excellency President Vladimir Putin, Distinguished members of the Russian and Indian delegations, Member of the Media राष्ट्रपति पुतिन के खूबसूरत home town Saint Petersburg में आना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। राष्ट्रपति पुतिन तथा Saint Petersburg के लोगों द्वारा गर्मजोशी भरे स्वागत का मैं हार्दिक अभिनन्दन करता हूं। आप का स्वागत हमारे संबंधों की मधुरता का प्रतीक है। मित्रों इस वर्ष भारत तथा रूस अपने राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। संस्कृति से सुरक्षा तक; हमारे संबंधों की भाषा समान है। जैसे कि रूसी भाषा में कहते हैः मी गवारिम ना अद्नोम याज़ीके (We speak one language) पिछले 7 दशकों के क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय उथल-पुथल में यदि एक स्थिर सच्चाई रही है तो वह है भारत तथा रूस के बीच के सशक्त संबंध। हमारे संबंधों का मूलभूत आधार आपसी स्नेह, आपसी आदर ओर एक दूसरे में अटूट तथा मजबूत विश्वास है। इस सशक्त आधारशिला पर हमारी सहभागिता तथा सहयोग का चहुमुखी विकास हुआ है। मित्रों हमारे संबंधो...

भारत सरकार की मात्रुत्व लाभ योजना को गर्भवती महिलाओ तक कैसे पहुचाया जाए जानने के लिए लिंक पे क्लिक किजिये

देश भर में गर्भवती और स्‍तनपान कराने वाली माताओं को लाभ पहुंचाने के लिए मातृत्‍व लाभ कार्यक्रम (एमबीपी) का अखिल भारतीय विस्‍तार

२०११-१४ की तुलना में २०१४-१७ में किसानों की दुग्ध आमदनी में १४% की वृद्धि और उत्पादन में १७%

भारत 15 वर्षों से दुग्धत उत्पाोदन के क्षेत्र में विश्वर अग्रणी हैं और यह सफलता छोटे दुग्ध उत्पासदकों , प्रसंस्क ‍ रणकर्ताओं , नियोजकों , संस्थाैनों तथा अन्यह सभी पणधारियों के कारण है : श्री राधा मोहन सिंह 2011-14 में 398 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ था लेकिन 2014-17 में यह 465.5 मिलियन टन हो गया जो कि 16.9% की वृद्धि है : श्री सिंह   2011-14 में किसानों की आमदनी रु . 29 प्रति लीटर थी जो 2014-17 में रु . 33 प्रति लीटर हो गयी जो कि 13.79% की वृद्धि है : श्री सिंह देश में पहली बार " राष् ‍ ट्रीय गौकुल मिशन " नामक एक नई पहल की गई : श्री सिंह किसानों के लिए दुग् ‍ ध उत् ‍ पादन को और भी लाभदायक बनाने के लिए भारत सरकार ने एक नई योजना राष्ट्रीय बोवाईन उत्पादकता मिशन को 825 करोड़ रुपए के आबंटन के साथ अनुमोदित किया है : श्री सिंह केन्द्रीय कृषि एवं किसान मं...

काले धन (ब्लॅक मनी) से अब भाजपा सांसद और विधायक भी नही बच सकते; मोदी सरकार ने लिए अहम फ़ैसले, कहा की बॅंक अकाउंट डीटेल्स सब्मिट करो

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के सांसद और विधायको को 8 नवंबर और 31 दिसंबर के बीच उनके बैंक खाते के लेन-देन के विवरण भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को प्रस्तुत करने को संसद सत्र से पहले हुई एक संसदीय दल की बैठकमे कहा| प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा की आयकर संशोधन विधेयक जो सोमवार को प्रस्तावित किया था वो सफेद धन को काले धन मे बदलने के लिए नही बल्कि लोककल्याण के लिए और गरीब के उपयोग करने के लिए है|  दूसरी ओर अमित शाह अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पड़ने वाले व्यापारियों को कैशलेस लेनदेन करने के लिए प्रेरित करने को भाजपा सांसदों को कहा।

जानिए भारतमे कहा दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रीट लाइट रिप्लेसमेंट कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा

एनसीआर योजना बोर्ड से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो को 406 करोड़ रूपए की निधि जारी