Skip to main content

भारतीय किसानों ने मौजूदा वर्षमें रिकॉर्ड उत्पादन किया और भारतीय सरकारने रिकॉर्ड धन ख़रीदा, जानिए कितना


किसानों ने रिकॉर्ड उत्‍पादन कर प्रमाणित किया है कि वे सरकार की किसान हितैषी नीतियों में विश्वास रखते हैं: श्री राम विलास पासवान
मौजूदा वर्ष के चालू खरीद सीजन में किसानों से 444 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीद की गई है: श्री पासवान
आगामी रबी खरीद सीजन 2017-18 में 330 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्‍य रखा है: केन्‍द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री 
केन्‍द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, श्री राम विलास पासवान ने कृषि मंत्रालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमानों के आंकड़ों पर प्रसन्‍नता व्‍यक्त करते हुए कहा कि रिकॉर्ड उत्‍पादन से किसानों ने यह प्रमाणित किया है कि वे सरकार की किसान हितैषी नीतियों में विश्वास रखते हैं। श्री पासवान ने केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह को भी बधाई दी और कहा कि हाल ही में उनके द्वारा 16 फरवरी, 2017 को मीडिया के साथ वर्ष 2016-17 के दूसरे अग्रिम अनुमान साझा किए गए, जिसमें खाद्यान्‍नों की मुख्‍य फसलों का उत्‍पादन 271.98 मिलियन टन होने का विश्वास व्‍यक्त किया गया है।
श्री पासवान ने कहा कि NDA सरकार आने के बाद लगातार 2 वर्ष तक सूखाग्रस्‍त स्‍थिति से निपटने के बाद पहली बार अच्‍छे मानसून और केन्‍द्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ अब आम जनता को मिलने लगा है। केन्‍द्र सरकार की किसान कल्‍याण की मंशा हमेशा स्‍पष्‍ट रही है। यही कारण है कि देश के किसानों ने आज गत वर्ष की तुलना में 7% अधिक गेहूं, 11% से अधिक दलहन और 6% से अधिक तिलहनों की बुवाई की है। इस वर्ष दलहन का 221.4 लाख टन का रिकॉर्ड उत्‍पादन होने का अनुमान है। इसी प्रकार गेहूं का भी 965 लाख टन उत्‍पादन का अनुमान है। केन्‍द्र सरकार ने ऐसी नीति बनाई है कि किसानों को उनकी फसल की लागत का भुगतान पारदर्शी ढंग से सीधे उनके खातों में किया जाए। दालों में MSP को बढ़ाने के साथ-साथ गेहूं, धान और तिलहन में भी किसानों की लागत को देखते हुए MSP में अच्‍छी बढ़ोतरी की गई है। श्री पासवान ने बताया कि इस वर्ष के चालू खरीद सीजन में भी किसानों से 444 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीद की गई है।

श्री पासवान ने कहा कि देश के किसानों ने दालों की रिकॉर्ड पैदावार की है, किन्‍तु मूंग और अरहर में यह शिकायत आने लगी कि किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य भी नहीं मिल रहा है। सरकार ने पहले मात्र 1½ लाख टन का जो बफर स्‍टॉक बनाया था, उसे किसानों के हित में बढ़ा कर 20 लाख टन कर दिया और आज केन्‍द्र की तीन एजेंसियां FCI, NAFED और SFAC के माध्‍यम से किसानों से सीधे खरीद कर रही है, जो अभी जारी है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष गेहूं का उत्‍पादन 965 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है। बुवाई के क्षेत्रफल और मौसम को देखते हुए इस बार गेहूं की पैदावार अच्‍छी होने की उम्‍मीद है। खाद्य विभाग ने 15 फरवरी, 2017 को देश में गेहूं उत्‍पादन करने वाले राज्‍यों की बैठक की, जिसमें आगामी रबी खरीद सीजन 2017-18 में 330 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्‍य रखा है। 330 लाख टन गेहूं की खरीद के लिए व्‍यापक तैयारियां की जा रही हैं और किसानों को गेहूं का MSP मिल सके, इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। देश के पूर्वी राज्‍यों के किसानों के लिए भी खरीद के विशेष इन्‍तजाम किए जा रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि केन्‍द्र सरकार ने 8 दिसम्‍बर, 2016 को उपभोक्ता हित में गेहूं का आयात शुल्‍क घटाया था। आयात शुल्‍क घटाने के लगभग 2 माह के अंदर 30-40 लाख टन गेहूं का आयात हो चुका है। इस वर्ष कुल मिला कर 55 लाख टन से अधिक गेहूं का आयात हो गया है। अब गेहूं की फसल मार्च से बाजार में आनी शुरू हो जाएगी। सरकार का यह अनुभव रहा है कि बढ़ी हुई कीमतों का लाभ व्‍यापारी उठा लेते हैं और जब किसानों की बारी आती है तो उन्‍हें औने-पौने दामों में अपनी फसल को बेचना पड़ता है। जिस प्रकार सरकार ने दालों के मामले में कदम उठाए हैं और आज दलहन पैदा करने वाले किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य मिल रहा है, उसी प्रकार गेहूं का उत्‍पादन करने वाले किसानों के लिए भी हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। आवश्‍यकता पड़ने पर आयात शुल्‍क बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जानिये नरेंद्र मोदी जी ने रशिया में अपने भाषण में क्या कहा

सेंट पीटर्सबर्ग में प्रधान मंत्री द्वारा पूर्व लिखित प्रेस वक्तव्य (जून 01, 2017) Your Excellency President Vladimir Putin, Distinguished members of the Russian and Indian delegations, Member of the Media राष्ट्रपति पुतिन के खूबसूरत home town Saint Petersburg में आना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। राष्ट्रपति पुतिन तथा Saint Petersburg के लोगों द्वारा गर्मजोशी भरे स्वागत का मैं हार्दिक अभिनन्दन करता हूं। आप का स्वागत हमारे संबंधों की मधुरता का प्रतीक है। मित्रों इस वर्ष भारत तथा रूस अपने राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। संस्कृति से सुरक्षा तक; हमारे संबंधों की भाषा समान है। जैसे कि रूसी भाषा में कहते हैः मी गवारिम ना अद्नोम याज़ीके (We speak one language) पिछले 7 दशकों के क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय उथल-पुथल में यदि एक स्थिर सच्चाई रही है तो वह है भारत तथा रूस के बीच के सशक्त संबंध। हमारे संबंधों का मूलभूत आधार आपसी स्नेह, आपसी आदर ओर एक दूसरे में अटूट तथा मजबूत विश्वास है। इस सशक्त आधारशिला पर हमारी सहभागिता तथा सहयोग का चहुमुखी विकास हुआ है। मित्रों हमारे संबंधो...

काले धन (ब्लॅक मनी) से अब भाजपा सांसद और विधायक भी नही बच सकते; मोदी सरकार ने लिए अहम फ़ैसले, कहा की बॅंक अकाउंट डीटेल्स सब्मिट करो

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के सांसद और विधायको को 8 नवंबर और 31 दिसंबर के बीच उनके बैंक खाते के लेन-देन के विवरण भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को प्रस्तुत करने को संसद सत्र से पहले हुई एक संसदीय दल की बैठकमे कहा| प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा की आयकर संशोधन विधेयक जो सोमवार को प्रस्तावित किया था वो सफेद धन को काले धन मे बदलने के लिए नही बल्कि लोककल्याण के लिए और गरीब के उपयोग करने के लिए है|  दूसरी ओर अमित शाह अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पड़ने वाले व्यापारियों को कैशलेस लेनदेन करने के लिए प्रेरित करने को भाजपा सांसदों को कहा।

भारतीय सरकार ने 2.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराई

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (DDUGJY) के तहत भारत सरकार ने बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान कर रहा है। कुल 4.27 करोड़  मुफ्त बिजली कनेक्शन 2.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को ईस योजना के तहत ३१ अक्तूबर २०१६ तक प्रदान किये गये है।

जानिये अल्पसंख्यक समुदाय के लिये बजट में क्या है

केंद्रीय बजट 2017-18 से अल्पसंख्यकों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी: श्री मुख़्तार अब्बास नक़वी 

भारत सरकार की मात्रुत्व लाभ योजना को गर्भवती महिलाओ तक कैसे पहुचाया जाए जानने के लिए लिंक पे क्लिक किजिये

देश भर में गर्भवती और स्‍तनपान कराने वाली माताओं को लाभ पहुंचाने के लिए मातृत्‍व लाभ कार्यक्रम (एमबीपी) का अखिल भारतीय विस्‍तार

काला धन (ब्लॅक मनी) के लिए सरकार का और एक हथौड़ा; नीति आयोग ने सभी सरकारी लेनदेन डिजिटल पेमेंट मे करने के लिए एक समिति का गठन किया

नई दिल्ली: - काले धन और भ्रष्टाचार को साफ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी प्रयास में, भारत सरकार के अधिकारियों की एक समिति सरकार की गठित की की हे जो सार्वजनिक जीवन के लिए सरकारी नागरिक लेनदेन 100 फीसदी डिजिटल मंच मे रूपांतरण के उपर से अपना रिपोर्ट देगी|

भारत के पेट्रोलियम मंत्री ने मॉरिशस के उप प्रधानमंत्री को एनर्जी सिक्योरिटी का आश्वासन दिया: पूरी न्यूज़ देखने के लिए लिंक पे क्लिक कीजिये

​पेट्रोलियम मंत्री ने मॉरीशस के उप - प्रधानमंत्री श्री शोकुटाली शोधून से मुलाकात की पेट्रोलियम मंत्री ने ऊर्जा की आवश्यकताओं पर मॉरीशस को भारत की निरंतर सहायता का आश्वासन दिया है भारत और मॉरीशस तेल और गैस के क्षेत्र में एक साथ काम कर रहे हैं श्री प्रधान ने मॉरीशस को क्षेत्रीय पेट्रोलियम हब बनाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मॉरीशस के उप - प्रधानमंत्री तथा आवास एवं भूमि सुधार मंत्री महामहिम श्री शोकुटाली शोधून से मुलाकात की। श्री शोधून भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं , इस दौरान वे हाइड्रोग्राफी से संबंधित संयुक्त समिति के अधिवेशन में भाग लेंगे और साथ ही भारत - मॉरीशस द्विपक्षीय मैरीटाइम सहयोग को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी कार्य करेंगे। भारत और मॉरीशस के बीच पुराने और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं ...

जानिए भारतमे कहा दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रीट लाइट रिप्लेसमेंट कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा