गंगा से गाद को खत्मा करने पर विचार के लिए जल संसाधन मंत्रालय समिति बनाएगा : उमा भारती केन् द्रीय जल संसाधन , नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा है कि बिहार में गंगा नदी के प्रवाह में बाधक गाद और खनन के विषय पर विचार करने के लिए उनके मंत्रालय में एक समिति गठित की जा रही है। आज छठे दिन बिहार में प्रवेश करने वाले सुश्री भारती के गंगा निरीक्षण अभियान के हिस् से के रूप में बिहार के सुल् तानगंज में गंगा चौपाल को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री ने कहा कि सुल् तानगंज में सीवेज शोधन संयंत्र लगाया जाएगा। उन् होंने गंगा सफाई के लिए राष् ट्रीय मिशन द्वारा चलाए जा रहे जैव विविधता तथा जल जीवन पुनर्स् थापन कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत वानिकी और पौध रोपण गतिविधियां गंगा नदी के किनारे चलाई जा रही हैं , ताकि मिट्टी भूस् खलन को टाला ...